सोलन : योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है । इसी कड़ी में भूस्खलन और जगह जगह पर सड़क धंसने के मामले भी अब सामने आने लगे हैं । बुधवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां सोलन के कुम्हारहट्टी में कालका शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित गांव पट्टा मोड में एक पांच मंजिला भवन लगातार हो रही बारिश व पानी के रिसाव के चलते धराशाई हो गया।गनीमत रही कि हा+दसे के वक्त मकान में कोई भी मौजूद नहीं था ।
मकान मालिक के अनुसार नेशनल हाईवे एनएचएआई द्वारा लगातार चलाई जा रही मशीनों व जल शक्ति विभाग द्वारा बिछाई गई पानी की मेन लाइन में रिसाव के चलते यह हा+दसा हुआ है।हा+दसे में मकान मालिक का करीब डेढ़ से दो करोड़ का नुकसान हो गया है। जब यह बिल्डिंग गिरी तो घर का सारा सामान बिल्डिंग में ही था । उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे,वही स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा किया व पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ भी मौके पर आए थे। बिल्डिंग की मालिक शीला व उनके पति रोशनलाल ने बताया कि उनके द्वारा एनएचएआई व जल शक्ति विभाग को बार-बार अपनी बिल्डिंग को खतरा होने की शिकायत करने के बावजूद भी उन्होंने किसी भी सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया।
