नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व• वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मौक़े पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व• वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे और उन्होंने हिमाचल के कोने कोने में विकास को एक समान दृष्टि से पहुंचाया। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में स्कुल, कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित सभी सरकारी संस्थान इत्यादि सभी योजनाए वीरभद्र सिंह की देन है और उन्होंने हमेशा रेणुका कि जनता के बीच आकर हमेशा सुख दुख का हिस्सा बने। तपेन्दर चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक महान व्यक्तित्व के धनी थे और जनता से उनका प्रेम व लगाव अटूट है। इस मौक़े पर कांग्रेस के जिला सचिव दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर ने भी अपने विचार रखे और स्व• वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का पूरा जीवन हिमाचल कि जनता के लिए समर्पित रहा है और उनके आदर्श व सिद्धांतो पर चलना सभी कांग्रेसजनों का कार्य है और उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करना है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता आज भी पुरे हिमाचल में बरकरार है और उनके विकास कार्यो एवं उनकी शैली के लिए जनता हमेशा उनको याद करती रहेगी।
