नाहन : देवेंद्र कुमार – भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का विभिन्न इलाकों में जाकर दौरा किया ।
मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारी बरसात के कारण इस इलाके में भारी नुकसान हुआ है, बारिश के कारण जहां भूस्खलन के कारण कई जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं । वहीं लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है ।सुरेश कश्यप ने यह भी कहा कि सड़कें अवरुद्ध होने के चलते लोग अपनी नकदी फसलें बाजारों तक नहीं पहुंचा रहे अंदाजन उन्हें आर्थिक तौर पर भी यहां बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कश्यप ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द हर संभव मदद पहुंचाई जाए ताकि इन लोगों को राहत मिल सके ।भाजपा सांसद ने आम लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान लोग नदी नालों से दूर रहें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो।
