सोलन : योगेश शर्मा -हिमाचल प्रदेश में नुकसान के मामले सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है ।3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में लगातार हुई बारिश के बाद लोगों के घरों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
सोलन शहर के शामती में बादल फटने की वजह से पिछले कल तीन भवन इसकी जद में आए थे । उसके बाद पहाड़ी दरकने से जिला प्रशासन की ओर से यहां पर करीब 30 घरों को खाली करवा दिया गया है, दो मकान यहां पर टूट कर बिखर चुके हैं।वहीं बुधवार को जिला प्रशासन सोलन की ओर से पटवारी कानुनगो ने भी मौके का दौरा किया है जो कि नुकसान का आकलन कर रहे हैं। शामती के लोगों ने रोते बिलखते अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि अपनी जीवन भर की पूंजी से उन्होंने यहां पर घर बनाए थे, किसी ने फ्लैट लिए थे, लेकिन आज हाल ऐसा हो चुका है कि उन्हें अपने ही घर से बेघर होना पड़ रहा है।
