राहुल चावला,धर्मशाला: जिला मुख्यालय धर्मशाला में मंगलवार को जैन महासंघ हिमाचल प्रदेश व भाजपा मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में जैन मुनि की निर्म+म ह+त्या करने के संदर्भ में उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने हत्यारों के खिलाफ कड़ी करवाई करने के मांग को भी उठाया। इस मौके पर न केवल जैन महासंघ हिमाचल प्रदेश के सदस्य बल्कि ओबीसी, एससी, एसटी समुदाय के लोग भी शामिल रहे।
जैन मुनि की नि+र्मम ह+त्या के बाद सभी समुदायों के लोगों में रो+ष देखने को मिल रहा हैं। वहीं जैन महासंघ हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार जैन ने कहा कि कर्नाटक के चिक्कोड़ी के बेलगाम इलाके में जैन समुदाय के मुनि नंदी महाराज जिनकी आयु 54 थी उनकी निर्मम ह+त्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के अनुसार जैन मुनि नंदी महाराज 6 जुलाई 2023 से लापता थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद चिक्कोड़ी गांव के साथ साथ पूरे देश में आ+क्रोश का वातावरण बन गया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी छानबीन में दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है जिनका नाम नारायण बसप्पा मदी और हसन है।
आशीष कुमार जैन ने कहा कि इस क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना की जांच एनआईए से करवाई जाए और दोषि+यों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा घि+नौना काम न कर सके। उन्होंने कहा कि भारत देश में रह रहे सभी साधु मुनियों को सुरक्षा भी प्रदान की जाए ताकि भविष्य में किसी और साधु मुनि के साथ ऐसी घटना ने घटे। उन्होंने कहा कि जैन महासभा हिमाचल प्रदेश व अन्य सभी समुदायों के लोग कर्नाटक सरकार को आगाह करते है कि अगर दोषि+यों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई तो जैन समुदाय व हिमाचल प्रदेश में रहने वाले सभी समुदाय देश भर में एक जनांदोलन खड़ा कर देंगे जिसकी जिम्मेवारी कर्नाटक सरकार की होगी।
