By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में नशे के खिलाफ युवाओं का हुंकार, 16 सितंबर को होगा एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में नशे के खिलाफ युवाओं का हुंकार, 16 सितंबर को होगा एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन
himachalNews

ऊना में नशे के खिलाफ युवाओं का हुंकार, 16 सितंबर को होगा एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/11 at 4:07 PM
Share

उना,राकेश-:ऊना में चिट्टा और अन्य नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने शुक्रवार को ऊना के डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त जतिन लाल, बनगढ़ पुलिस बटालियन की कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा समेत पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, परिवहन और प्रतिभागियों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशे के खिलाफ सामूहिक आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, आईटीआई और कॉलेज छात्रों के साथ आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वॉकाथॉन की शुरुआत सुबह 8 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान से होगी। देशभर में पहचान बना चुका पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ पाइन्स’ अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज करेगा। इसके बाद प्रतिभागी इंदिरा गांधी खेल मैदान से आईएसबीटी ऊना तक पैदल जाएंगे और वापस खेल मैदान पहुंचकर वॉकाथॉन का समापन होगा। प्रतिभागियों से सुबह 8 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी वॉकाथॉन में शामिल होंगे। वह युवाओं से संवाद करने के साथ उनके साथ पैदल चलेंगे और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलाएंगे।प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल और वॉकाथॉन मार्ग पर छह पेयजल केंद्र बनाए जाएंगे। तीन स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागियों को आने और वापसी के दौरान रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें एंटी-चिट्टा थीम पर आधारित टी-शर्ट और कैप भी प्रदान की जाएंगी।विमल गुप्ता ने शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने संस्थान के बैनर के साथ वॉकाथॉन में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लकड़ी या तख्ते वाले बैनर न लाए जाएं, जिनसे किसी को चोट लगने का खतरा हो। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसों पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता के बैनर लगाए जाएंगे, ताकि नशे के खिलाफ संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

TAGGED: Una Anti-Chitta' Walkathon
Chandrika September 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर को स्वास्थ्य शिक्षा की बड़ी सौगात, उत्तर भारत के पहले स्वतंत्र एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज में इसी साल शुरू होगा पहला सत्र : डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
Next Article 5 डे बैंकिंग और PLI को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, हिमाचल में भी बंद रहीं शाखाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Ago

ज्वालामुखी मंदिर से मां ज्वाला की पवित्र ज्योति लेकर रवाना हुई सवर्ण एकता यात्रा

Ago

वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल बना ओवरऑल चैंपियन

Ago

4 अक्टूबर को होगी स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?