संजीव महाजन,नूरपुर: सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। यह बात सोमवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने नूरपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा की सर्वोच न्यायालय की ओर से मोदी सर नेम अवमानना मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व में रहे बायनाड के सांसद राहुल गांधी की दो वर्ष की स+जा पर रोक लगा कर सत्य की जीत का प्रमाण दिया है जिससे संपूर्ण देश में ख़ुशी की लहर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि देश में कांग्रेस की लहर चल रही हैं। आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व बौख+लाहट में हैं। संसंद के अंदर भी राहुल गांधी के भय से अनाप-शनाप बोलकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच न्यायालय के निर्णय ने लोकतंत्र में विश्वास जिंदा रखा हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से झूठे आरोप लगाने की मंशा सामने आई है क्योंकि बीजेपी की यह परंपरारही है कि सत्य को दबाना है लेकिन यह बायनाड के लाखों मतदाताओं का विश्वास हैं जिसको सर्वोच न्यायालय ने बरकरार रखा हैं जिसका देश का एक एक नागरिक भव्य स्वागत करता हैं।
