By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंडीगढ़-मनाली एनएच 6 मील के पास हुआ हा+दसा..चलती बस और डम्पर पर गिरे पत्थर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चंडीगढ़-मनाली एनएच 6 मील के पास हुआ हा+दसा..चलती बस और डम्पर पर गिरे पत्थर
himachalNews

चंडीगढ़-मनाली एनएच 6 मील के पास हुआ हा+दसा..चलती बस और डम्पर पर गिरे पत्थर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/08 at 9:34 AM
Share

मंडी :धर्मवीर- चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के पास एचआरटीसी की चलती बस और एक डम्पर पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। इस हा+दसे में कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई हैं और इन सभी को फर्स्ट एड देकर आगे जम्मू के लिए भेज दिया गया है।

मनाली से जम्मू जा रही थी एचआरटीसी की बस

एचआरटीसी कुल्लू डिपो की हिमधारा बस नंबर एचपी 34 3042 मनाली से जम्मू जा रही थी। जम्मू के लिए यह इकलौती बस है जिस कारण बस पूरी तरह से सवारियों से भरी हुई थी। रात साढ़े 8 बजे के करीब यह बस 6 मील के पास पहुंची। यहां खतरनाक बन चुके स्पॉट पर पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो गई और इसकी चपेट में बस और एक अन्य डंपर आ गया। डम्पर नंबर एचपी 65 6393 में भी तीन लोग सवार थे जो एक जीप को डाले में डालकर ले जा रहे थे। तीनों लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन डम्पर का नुकसान हुआ है। बस पर पत्थर गिरने की घटना के बाद बस चालक धर्मेंद्र ने बस को तुरंत प्रभाव से मंडी बस स्टैंड पहुंचाया और आंशिक रूप से घायल सवारियों को फर्स्ट एड दिया। परिचालक चंद्रमणी ने बताया कि सभी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं और कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। क्षतिग्रस्त बस को मंडी बस स्टैंड पर ही रखा गया है जबकि यहां से दूसरी बस में सवारियों को डालकर बस जम्मू के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि इससे पहले शाम करीब पांच बजे 9 मील के पास भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक जीप बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार चालक ने भी कूदकर अपनी जान बचाई थी। अभी लोग इस हादसे की चर्चा कर ही रहे थे कि इतने में बस के हादसे की खबर सुनकर अब हर कोई इस रास्ते पर सफर न करने की बात कह रहा है।

TAGGED: Mandi Chandigarh Manali National Highway
Chandrika August 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किलो के हिसाब से सेब बेचने के निर्णय को फेल करना चाहते हैं आढ़ती, लदानियों को भी बनाया जा रहा मोहरा: सोहन ठाकुर
Next Article बद्दी के तहत भुड बैरियर के पास दर्द+नाक सड़क हा+दसा…अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक के नीचे घुसी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज

Ago

केंद्र की योजनाओं से कुटलैहड़ को मिली विकास की रफ्तार, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का दावा: सूरम सिंह

Ago

विश्व कल्याण के लिए ज्वाला देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ

Ago

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 शुरू, बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?