राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): पुलिस थाना पालमपुर के तहत सुनिता देवी पत्नी प्रधुमन कुमार निवासी दैहन तह.पालमपूर जिला कांगड़ा के साथ मारण्डा स्थित पीएनबी बैंक एटीएम से रुपए निकालते समय कुछ शरारती तत्वों की ओर से एटीएम कार्ड बदलकर 1 लाख रुपए की निकासी करके धो+खाधड़ी की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पालमपुर में शातिरों के खिलाफ धारा 420 भादस दर्ज किया गया था।
वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला कांगड़ा के एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस मामले में उपरोक्त दो आरोपियों कृष्ण, पुत्र शिशु राम, गांव व डा. मसुदपूर हांसी जिला हिसार हरियाणा व राजेश पुत्र श्रीपाल गावं व डा.बालमबा जिला रोहतक हरियाणा को गि+रफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों से धोखा+धड़ी कर निकाला गया उपरोक्त 1 लाख रुपया पुलिस की ओर बरामद कर लिया गया हैं। यह दोनों आरो+पी एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरोह उत्तरी भारत के विभिन्न राज्य में इस तरह के अपरा+धों को अंजाम दे रहा हैं।
उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरप+कड़ के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है जिन्हे जल्द ही गिर+फ्तार किया जाएगा। वर्तमान में उपरोक्त दोनों आरो+पी पुलिस रि+मांड पर हैं। वहीं जिला कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने जिला कांगड़ा के लोगों से खास कर बुजुर्ग व बच्चों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एटीएम से पैसे निकलते समय सावधानी बरतें व किसी भी व्यक्ति से अपना एटीएम शेयर न करें।
उन्होंने कहा कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस को आरो+पियों को पकड़ने में काफी मदद मिली हैं। उन्होंने कहा कि अगर पैसे निकलते समय एटीएम मशीन काम नहीं कर रही हैं। तो किसी अन्य एटीएम मशीन में कोशिश करे या फिर एटीएम से संबंधित बैंक को इसकी शिकायत करें। उन्होंने कहा कि यह आरोपी कुछ शातिर तरीके से कुछ फ़िक्सर एटीएम मशीन में इस्तेमाल करते है जिसे आम व्यक्ति को यह लगता है कि मशीन काम नहीं कर रही हैं। इसके बाद यह लोग मदद की बात करते है और इस दौरान एटीएम को बदल दिया जाता हैं।
