By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा का दंश: काशमीरी माता मंदिर परिसर की सरायों में चल रही हैं कक्षाएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > आपदा का दंश: काशमीरी माता मंदिर परिसर की सरायों में चल रही हैं कक्षाएं
educationhimachal

आपदा का दंश: काशमीरी माता मंदिर परिसर की सरायों में चल रही हैं कक्षाएं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/10/04 at 11:18 AM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले प्राइमरी स्कूल कुक्लाह के बच्चे आपदा का दंश झेल रहे हैं। बीती 23 अगस्त को भारी बारिश के कारण कुक्लाह स्कूल का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद अब स्कूल का संचालन काशमीरी माता मंदिर परिसर में बनी सरायों में किया जा रहा है।

कहा जा सकता है कि यहां शिक्षा का मंदिर अब आस्था के मंदिर में चल रहा है। कमरों की कमी के चलते एक ही कमरे में एक से ज्यादा कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है जिससे बच्चों की पढ़ाई में खलल पड़ रहा है। स्कूली छात्र उत्कर्ष ठाकुर और नीतिन शर्मा ने बताया कि उन्हें यहां पर वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जो स्कूल में हुआ करती थी। इन्होंने सरकार से स्कूल का नया भवन जल्द से जल्द बनाने की गुहार लगाई है।वहीं, बच्चों के अभिभावक भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर कब तक उनके बच्चे इसी तरह से पढ़ाई करते रहेंगे। अभिभावक आशा कुमारी ने बताया कि जहां पर अस्थायी तौर पर स्कूल का संचालन किया जा रहा है वह इलाका भी खड्ड के किनारे पर है। अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर वक्त चिंता लगी रहती है। इन्होंने सरकार से जल्द से जल्द स्कूल का नया भवन किसी सुरक्षित स्थान पर बनाने की मांग उठाई है।

सारी स्थिति से उच्चाधिकारियों को करवाया है अवगत

स्कूल प्रभारी दुनी चंद ने बताया कि स्कूल संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। आपदा के बाद खुद जिलाधीशी मंडी ने मौके पर आकर सारी स्थिति का जायजा लिया है। सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि बच्चों को इसकी सुविधा मिल सके।

TAGGED: Mandi Children of primary school Kuklah are bearing the brunt of disaster
Chandrika October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम साहब आश्वासन नहीं दिवाली पर चाहिए नियमितीकरण का तोहफ़ा: एसएमसी शिक्षक
Next Article बेनतीजा रही पंचायती राज मंत्री से ज़िला परिषद कर्मचारियों की वार्ता, जारी रहेगी अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

वायनाड त्रासदी: फतेहपुर के इंजीनियर विक्रम का शव छह दिन बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Ago

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दंपती समेत तीन की मौत, बेटा घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?