By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सीएम साहब आश्वासन नहीं दिवाली पर चाहिए नियमितीकरण का तोहफ़ा: एसएमसी शिक्षक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सीएम साहब आश्वासन नहीं दिवाली पर चाहिए नियमितीकरण का तोहफ़ा: एसएमसी शिक्षक
himachalNews

सीएम साहब आश्वासन नहीं दिवाली पर चाहिए नियमितीकरण का तोहफ़ा: एसएमसी शिक्षक

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/04 at 12:46 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN):हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत एसएमसी शिक्षक नियमितिकरण की मांग को लेकर मंगलवार को सचिवालय पहुंचे। सैंकड़ों की संख्यां में पूरे प्रदेश भर से आए शिक्षकों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं दीपावली पर नियमतिकरण का तोहफा चाहिए। पूरे प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में लगभग 2500 एसएमसी शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षक संघ का कहना है कि वर्षों से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं देने के बावजूद शिक्षकों का शोषण हो रहा हैं। शिक्षकों ने कहा अब आश्वासन नहीं जवाब चाहिए।
एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि वह उन्हें प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू से बहुत उम्मीदें हैं और आज उसी उम्मीद को लेकर वह सचिवालय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2012 से सेवाएं दे रहे हैं और किसी भी सरकार ने आज तक उनके बारे में नहीं सोचा। कई शिक्षकों की उम्र अब 50 वर्ष हो गई है और आज तक सरकार व विभाग उनके प्रति बेरुखी का रवैया अपनाए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वह आज सीएम सुक्खू से मिलेंगे जननायक से बहुत उम्मीद हैं। उनसे मिलकर राहत कोष के लिए कुछ जमा पूंजी भी देंगे। साथ ही उनसे नियमतिकरण का आश्वासन भी लेंगे। उन्होंने कहा कि आज केवल कोरे आश्वासन से बात नहीं बनेगी बल्कि एक निश्चित अवधि का आश्वासन उन्हें चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदर्श भर में लगभग 2500 एसएमसी शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। यहां तक कि प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में भी वह सेवाएं दे रहे हैं,जहां अन्य लोग जाने से कतराते हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी 2012 से एक ही मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। पूर्व की सरकारों ने भी उनका केवल शोषण ही किया हैं। अब आश्वासन से बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि कमेटियों का निर्माण मात्र केवल ठगने के लिए किया जाता हैं अब यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आज अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
एसएमसी शिक्षक वीना व निर्मल ठाकुर ने कहा कि आज वह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से दीपावली पर नियमतिकरण का तोहफा लेने आए हैं। उन्हें एक निश्चित समय अवधि चाहिए कि जिस तारीख को उनका नियमतिकरण किया जाए। आज ठगने वाले कोरे आश्वासन से बात नहीं बनेगी। उन्हें सीएम सुक्खू से बहुत उम्मीदें हैं।
TAGGED: assurance, CM Sahib, Diwali, gift, regularization, Shimla, SMC teacher
admin October 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फोरलेन निर्माण कार्य से परेशान हुए लोग, धूल मिट्टी से भर गए घर,रोष स्वरूप किया प्रदर्शन
Next Article आपदा का दंश: काशमीरी माता मंदिर परिसर की सरायों में चल रही हैं कक्षाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?