मंजूर पठान, चंबा(TSN): चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी हो गया हैं जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में लोगों की मुश्किलात बढ़ने वाली हैं। चंबा जिला की ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हल्का ताजा हिमपात होने से भी ठंड लौट आई है और सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है,जिसके चलते अब लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा हैं।
अमूमन अक्तूबर के महीने में हल्की हल्की सर्दी की शुरुआत हो जाती है और धीरे धीरे पहाड़ों पर ताजा हिमपात होने से बर्फीली हवाओं से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को ठंड से दो चार होना पड़ता हैं।
चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हल्के हल्के ताजा हिमपात ने जिला में सर्दी की दस्तक दे दी हैं। अगले तीन से चार महीने सर्दियों का मौसम रहने वाला है, फिलहाल बारिश ने सर्दी का एहसास लोगों को दिलवा दिया हैं।
