संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग संविधान रक्षक बनाने जा रही हैं। प्रदेश में विभाग की ओर से 50 हजार संविधान रक्षक बनाए जाएंगे। संविधान रक्षक बनाने के लिए विभाग की ओर से सौ दिन का लक्ष्य रखा गया हैं। इसको लेकर 17 अक्तूबर को शिमला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई हैं, जिसमें सभी जिला, ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में संविधान रक्षक बनाने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।
प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 17 अक्तूबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में बुलाई गई हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मौजूद रहेंगे।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि एआईसीसी की ओर से संविधान रक्षक बनाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। संविधान रक्षक के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया जा चुका है और प्रदेश में 50 हजार संविधान रक्षक बनाए जाएंगे । संविधान रक्षक किस तरह से बनाने है इसको लेकर 17 अक्तूबर को ही ट्रेनिंग सेशन रखा गया हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान रक्षकों का कार्य पीड़ित वर्ग को अदालत से संबंधित कोई मदद देने, संविधान रक्षक अदालतों से जुड़े मामलो में कमजोर, पिछड़े और खासकर दलित वर्ग की मदद फ्री में मुहैया करवाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगो ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है और 17 अनुसूचित सीटों में से दस सीटें कांग्रेस ने जीती है ओर अब लोकसभा चुनाव में भी अनुसूचित जाति के लोग कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे।
अनुसूचित विभाग में काम न करने वाले पदाधिकारियों को पदों से हटाया जाएगा। अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी और जो काम नहीं कर रहे है उन्हें पद भार मुक्त किया जाएगा।
