विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को दुर्गाअष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पुजारियों ने माता रानी की विशेष पूजा सुबह नौ बजे शुरू की जो दोपहर बारह बजे तक चली। करीब तीन घंटे तक चली पूजा में कई तरह का पूजन किया गया। रविवार को अष्टमी पूजन पर तीन बार स्नान,तीन बार श्रंगार तीन बार माता रानी को भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर में कन्या पूजन भी किया गया। दोपहर को विशेष तौर पर नारियल की बलि दी गई।
अष्टमी पूजन पर श्रद्धालुओं को चलते चलते ही दर्शन हुए और कतारों में खड़े हो कर श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए।पुजारियों की तरफ से अष्टमी के अवसर पर विशेष तौर पर मंदिर में हवन भी किया गया। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने बताया कि शारदीय नवरात्रे के अष्टमी के दिन चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष पूजन किया गया। कंजक पूजन के साथ माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया है और नारियल बलि भी दी गई और दोपहर को भोग और विशेष पूजन के साथ आरती की गई।
पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविन्द्र छिंदा ने सभी माता रानी के भक्तों को दुर्गाअष्टमी की शुभकामनाएं दी और कहा माता चिंतपूर्णी सभी भक्तजनों की मनोकामना पूरी करे।
