शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- सामाजिक संस्था नोफल एक उम्मीद संस्था एक जरूरतमंद कन्या की शादी में मदद करने के लिए आगे आई है । संस्था की सदस्य संतोष ने इस कन्या की शादी के लिए राशन के लिए सहयोग दिया है ।
नोफल एक उम्मीद संस्था के संचालक सरदार गुरमीत सिंह की अध्यक्षता और ज़िला परिषद जुन्गा वार्ड नंबर 23 संतोष शर्मा जो कि नोफल संस्था की मेंबर भी है, ने ग्राम बरसधार जिला शिमला में रहने वाली जरूरतमंद कन्या ज्योति पुत्री विमला देवी पत्नी स्वर्गीय मस्त राम शादी के राशन के लिया सहयोग दिया ।संस्था संचालक सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि सभी दानी सज्जनों के सहयोग से संस्था हर रोज नया मुकाम हासिल कर रही है
