नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- आखिरकार गिरिपार क्षेत्र जनजातीय मामले को लेकर हाटी समुदाय के लोगों के सब्र का बांध टूट गया है और अब समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए। 2 दिसम्बर को चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन के बाद अब 5 दिसंबर को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में समुदाय के लोगों द्वारा हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
नाहन में हुई बैठक में लिया प्रदर्शन का निर्णय
केंद्रीय हाटी समिति के पदाधिकारी के नेतृत्व में नाहन में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय हाटी समिति के मुख्य सलाहकार सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि केंद्र द्वारा तमाम औपचारिकताए पूरी होने के बाद भी गिरीपार क्षेत्र के लोगों को जनजातीय क्षेत्र का लाभ नहीं पा रहा है और प्रदेश सरकार मामले को लटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशो के बाद इलाके के लोगों को ST के प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी हो रहे है तो सरकार क्यों ST के प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को शिमला में सरकार के साथ हुई बैठक में समुदाय के लोगों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई मगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में रहने वाले गिरिपार इलाका के लोगों द्वारा 2 दिसंबर को चंडीगढ़ में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया और अब 5 दिसंबर को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा जिसमे बड़ी संख्या में हाटी समुदाय के लोग शामिल होंगे उन्होंने कहा कहा कि सिरमौर जिला से कांग्रेस के विधायक हाटी समुदाय के लोगों के हितेशीश होने का दावा करते हैं और यदि वह हितेषी है तो 5 दिसंबर को नाहन में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में समुदाय के लोगों का साथ दे। उन्होंने कहा कि आज तक गिरिपार इलाके के लोगों ने शालीनता का परिचय दिया है मगर अब उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जाहिर करना पड़ रहा है जिसके लिए आप किसी भी सूरत से गुजरने के लिए समुदाय के लोग तैयार है।
