बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- दिव्यांगों की सुविधा के लिए घुमारवीं में आधुनिक सुविधा लेस भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां दूर दराज के क्षेत्र से आने वाले दिव्यांगों के लिए रात्रि ठहराव की सुविधा होगी। जिसके लिए जल्द ही डीपीआर तैयार की जाएगी। ये बात विधायक राजेश धर्माणी ने
बिलासपुर जिला के राजकीय माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर कही ।
राजेश धर्मानी ने कहा कि यूं तो हिमाचल सरकार और केंद्र सरकार की कई योजनाएं दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही है मगर अभी भी यह महसूस किया जा रहा है कि दिव्यांगों को सशक्त करने के लिए अभी और अधिक सुविधाएं जुटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मूल धारा में लाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा और सभी को अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा की समाज में काई भी व्यक्ति मुख्यधारा से ना छूटे इसके लिए समाज तथा सरकार दोनों को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विभागों के अधिकारियो से आग्रह किया कि वह दिव्यांगो व्यक्तियों को सरकार की योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें । जिला में आयोजित आकलन शिवरों में दिव्यांगो की प्रतिभा की जांच करने का आग्रह किया । ताकि उन्हें प्रतिभा के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके उन्होंने बताया की विकलांग जनों को सरकार द्वारा नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है।
