कुल्लू :मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में जहां इन दिनों में विंटर कार्निवाल मनाया जा रहा है तो वहीं मनाली के माल रोड और मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची हुई है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए कलाकारों के प्रदर्शन को देखने के लिए जहां मनु रंगशाला में भीड़ जुट रही है। तो वही मनाली घूमने आए सैलानी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा ले रहे हैं।
शनिवार को होगा विंटर क्वीन का चयन
वीरवार को भी मनाली के माल रोड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। तो वही मनु रंगशाला में भी पहाड़ी व फिल्मी गानों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मनु रंगशाला में शाम के समय वॉइस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई कलाकारों के द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई जा रही है। वही वीरवार रात से मनु रंगशाला में विंटर क्वीन प्रतियोगिता भी शुरू हो जाएगी। विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए 28 सुंदरिया मंच पर कैटवॉक करेंगी। वहीं शुक्रवार के लिए 28 सुंदरियों में से 20 सुंदरियों का चयन किया जाएगा। शनिवार को विंटर क्वीन का भी चयन किया जाएगा और विंटर कार्निवल कमेटी के द्वारा विंटर क्वीन, वॉइस ऑफ कार्निवल सहित अन्य प्रतियोगिता में विजेता रहे कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। बाहरी राज्यों से विंटर कार्निवल देखने पहुंचे सैलानियों का कहना है कि वह इससे पहले भी विंटर कार्निवल पहुंचे थे और यहां पर उन्हें हिमाचल के साथ-साथ अन्य राज्यों के संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं। दोपहर के समय जहां वे विभिन्न पर्यटन स्थलों का रूप कर रहे हैं। तो वही शाम के समय में माल रोड तथा मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं।
