By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनाली विंटर कार्निवाल में पारंपरिक पकवानों की खुशबू…सैलानी खूब चक्ख रहे इन व्यंजनों का स्वाद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनाली विंटर कार्निवाल में पारंपरिक पकवानों की खुशबू…सैलानी खूब चक्ख रहे इन व्यंजनों का स्वाद
himachalNews

मनाली विंटर कार्निवाल में पारंपरिक पकवानों की खुशबू…सैलानी खूब चक्ख रहे इन व्यंजनों का स्वाद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/04 at 9:20 PM
Share

कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में जहां इन दिनों विंटर कार्निवाल के धूम मची हुई है। तो वही देश के विभिन्न राज्यों से आए सैलानी विंटर कार्निवाल का मजा भी ले रहे हैं। विंटर कार्निवाल में जहां मनाली की मनु रंग शाला में सांस्कृतिक गतिविधि आयोजित की जा रही है। तो वही माल रोड में भी देश के विभिन्न हिस्सों से आये कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा सैलानियों के लिए यहां पर पारंपरिक व्यंजन भी सजाए गए हैं और विंटर कार्निवाल का मजा लेने के साथ-साथ सैलानी पारंपरिक व्यंजनों का भी मजा ले रहे हैं। ऐसे में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से पूरा माल रोड महक रहा है।

विंटर कार्निवल में सजाए गए है स्टाल

विंटर कार्निवल कमेटी के द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों को यहां पर स्टाल दिए गए है और विभिन्न महिला मंडलों के द्वारा यहां पर जिला कुल्लू के पारंपरिक पकवान भी सैलानियों को परोसे जा रहे हैं। ऐसे में सैलानी भी इन पकवानों को खूब चख रहे हैं। मनाली के माल रोड में बाहरी राज्यों से आए सैलानी सिड्डू,भले, कचोरी, मक्की की रोटी, सरसों का साग,लाहौल के पारंपरिक व्यंजन और चाइनीस डिश मोमो का भी मजा ले रहे हैं। दोपहर के समय सैलानी मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर कर रहे हैं तो वहीं शाम के समय इन पारंपरिक व्यंजनों का मजा लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। मनाली पहुंचे सैलानियों का कहना है कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली आए और यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे हुए विंटर कार्निवाल का भी मजा ले रहे हैं। माल रोड में सैलानियों के लिए कुल्लुवी नाटी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तो वहीं पारंपारिक पकवान भी उन्हें काफी पसंद आ रहे हैं।

सैलानियों का कहना है कि मनाली के साथ-साथ वह लाहौल घाटी के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भी रुख कर रहे हैं और माल रोड पर जो पारंपरिक पकवान परोसे जा रहे हैं। उसका भी वह परिवार के साथ मजा ले रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि बाहरी शहरों में जहां उन्हें जंक फूड ही खाने को मिलता है। तो वहीं पारंपरिक पकवानों की झलक उन्हें मनाली के माल रोड में देखने को मिली है। ऐसे में पहाड़ की संस्कृति के साथ-साथ उन्हें मनाली में पारंपरिक पकवानों को चखने का भी मौका मिला है।

TAGGED: Kullu Fragrance of traditional dishes, Manali winter carnival
Chandrika January 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दो मोर्चों पर सफल साबित हुई शिमला पुलिस, ट्रैफिक व्यवस्था और नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई का दिखा असर
Next Article विंटर कार्निवाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम.. बाहरी राज्यों के सैलानी भी ले रहे कार्यक्रम का मजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?