शिमला :कमल भारद्वाज (TSN)- लंबे कानूनी संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ओबेरॉय ग्रुप के अधिकार वाले होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल का कब्जा एचपीटीडीसी को सौंपने का फैसला सुनाया है ।15 मार्च तक सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके कब्जा सौंपने के लिए हिमाचल हाई कोर्ट ने निर्देश दे दिए हैं । इसको लेकर अतिरिक्त महाधिवक्ता आएं मेहता ने जानकारी दी ।
अतिरिक्त महाधिवक्ता आई एन मेहता ने कहा कि एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उच्च न्यायालय ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है । उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सरकार का पुनः अधिकार होना सरकार के लिए एक बड़ी जीत है । उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी दुनिया की 20 सबसे खूबसूरत संपत्तियों में से एक है, लिहाजा प्रदेश सरकार के लिए बाद आय का स्रोत है, लेकिन बीते कई वर्षों से प्रदेश सरकार को इसका लाभ नहीं हो रहा था इस दौरान उन्होंने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री की ही सोच थी कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को उसका हक मिला ।उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में यह सरकार की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा ।
