ज्वालामुखी:कपिल शर्मा (TSN)-पिछले 20 सालों से जिस दिन का इंतजार था वह आखिरकार पूरा हो गया.हिरण पंचायत घर से सोसाइटी का रास्ता 20 साल बाद बनने पर ग्रामीणों के खुशी के आंसू छलक आए.ये रास्ता विधायक संजय रत्न के प्रयासों से बनवाया गया है.
बुजुर्ग कांता देवी पत्नी रूप चंद के पोते मोहित ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया की हिरण पंचायत घर से सोसाइटी तक का रास्ता आज दिन तक कच्चा ही था.कई नेता आए और राजनीति करके चले गए लेकिन इस रास्ते की सुध आज दिन तक किसी ने नहीं ली.इस बार विधायक संजय रतन से जब उनकी दादी कांता देवी ने विधायक संजय रत्न से इस रास्ते को बनाने की गुहार लगाई और राजनीति के शिकार हुए इस रास्ते की पूरी व्यथा सुनाई तो विधायक संजय रतन का दिल भी पसीज गया। विधायक ने इस रास्ते के निर्माण के लिए तत्काल आदेश दिए और रास्ता बन करके तैयार भी हो गया. बुजुर्ग युवाओं और महिलाओं ने इस रास्ते के बनने के बाद विधायक संजय रतन का पुष्प मालाओं से और मिठाई खिला करके आभार व्यक्त किया और छलकते आंसुओं से अपने स्नेह का इजहार भी विधायक के प्रति किया.कांता देवी कहती है की विधायक ने एक बेटे के रूप में उनका सालों का सपना सड़क बना करके पूरा कर दिया,इसलिए उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. यह और बात है कि कई नेता आए, लेकिन उन्होंने केवल राजनीति ही का रास्ता नहीं बनाया, लेकिन आज यह रास्ता बन गया है,इससे सभी ग्रामीण खुश हैं। वार्ड पंच मोनू बेगम, पूर्व प्रधान प्रदीप शिबू का कहना है को विधायक संजय रतन के प्रयासों से यह कार्य सफल हो पाया है,इसके लिए सभी ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया है।
