बीबीएन:जगत सिंह (TSN)- पी.जी. कालेज नालागढ़ की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह तीनों छात्राएं बिहार में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबाल के लिए रवाना हुई है। बिहार के सारन में 27 से 31 तक राष्ट्रीय प्रतियोगता होगी, जिसमें यह तीनों छात्राएं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कालेज की प्राचार्य ड़ा सपना पंडित ने बताया कि कालेज की सलोनी, उषा पट्टी व मीनू ठाकुर का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगता के लिए हुआ है। तीनों छात्राएं का चयन सुंदरनगर में हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ। यह तीनों छात्राएं कालेज से बिहार के लिए रवाना हुई है। छात्रा सलोनी ने बताया कि वह अपने बेहतर प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर जारी रखेंगी और राष्ट्र स्तर पर कालेज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. सपना पंडित, शारीरिक विभाग के प्रभारी कुलदीप सिंह व सहायक अशीष के प्रयासों की भी सराहना की।
