धर्मशाला :राहुल चावला-हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन और भूतपूर्व सैनिक लीग के विशेष सलाहकार रिटायर्ड मेजर जनरल ने केंद्र सरकार से अग्निवीर योजना को वापिस लेने की मांग की.उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में इन्हें फिर से स्थायी नियुक्ति दी जाए ।
आज धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारत की केंद्र सरकार ने साल 2014 से पहले भूतपूर्व सैनिकों के लिए संचालित बहुत सी योजनाओं में कटौती की है, जिसे पुनः बहाल किया जाना चाहिए , वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के लिए करीब 4 हज़ार बतौर पेंशनर्स पद आरक्षित थे जो कि अग्निवीर जैसी योजनाओं के संचालित होने से खत्म हो जाएंगे, इससे हमारे युवाओं को गहरा धक्का पहुंचा है, उन्होंने कहा कि इस योजना को वापस लेने के लिए आज जहां सैनिक लीग की ओर से जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा जा रहा है, तो वहीं निकट भविष्य में हर जिले में तमाम युवा पूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन भी करेंगे, ताकि उन्हें जस्टिस मिल सके. उन्होंने कहा कि ये रोष प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से होगा।
