बिलासपुर:सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर जिले में चल रहे नशा माफिया के खिलाफ अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी। नशे को जड से समाप्त करने के लिए जन सहभागिता आवश्यक है। लोगों के इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने कहा कि बिलासपुर जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को पहले से अधिक मजबूत किया जाएगा। ताकि नशा माफिया में डर पैदा हो सके, जो अपराधी इस काम को अंजाम दे रहे है,उन्हें पकडा जाएगा। इसमें लोगों को जन सहभागिता को बढाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पुलिस फिल्ड में दिखे। विवेक चहल ने कहा कि बिलासपुर एक्सिस पवांईंट है। गर्मियों के सीजन में सैलानियों का आना जाना फोरलेन पर बढा है। इसलिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जो लोग यातायात नियमों की पालना नहीं करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे जुडी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर विशेष रूप से काम किया जाएगा। विवेक चहल इससे पहले एसपी किन्नौर के पर कार्यरत थे। वह इससे पहले कमांडेंट पुलिस बटालियन जुन्गा, एसडीपीओ नालागढ, एएसपी मंडी के पद कार्य कर चुके हैं। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है।
