By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस की पक्की गांरटी…कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, विधानसभा में होगा विधेयक पारित -डिप्टी सीएम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस की पक्की गांरटी…कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, विधानसभा में होगा विधेयक पारित -डिप्टी सीएम
himachalpolitical

कांग्रेस की पक्की गांरटी…कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, विधानसभा में होगा विधेयक पारित -डिप्टी सीएम

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/02/02 at 6:14 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पर पक्की गांरटी देने का ऐलान किया है। सरकाघाट उपमंडल के रखोटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना पर कांग्रेस पार्टी विधानसभा में विधेयक पारित करने जा रही है,ताकि भविष्य में कर्मचारियों की पेंशन कोई भी सरकार बंद न कर सके। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वो वायदे पूरे किए हैं जिन्हें सत्ता में रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरे से नकार दिया था ।

भाजपा फैला रही अफवाहें

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर मंच पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर 10 गांरटियों को लेकर कांगेस को कोसते रहते हैं। जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही वो करके दिया है जिसके लिए केंद की मोदी सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए थे। आज कांग्रेस पार्टी की देने से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलना शुरू हो गई है। उन्होने विपक्षी दल भाजपा को घेरते हुए कहा कि अब कुछ लोग कांग्रेस पार्टी के सत्ता में जाते ही पुरानी पेंशन योजना के फैसले को वापस लेने की झूठी बातें अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पुरानी पेंशन के हक कोई नहीं छीन सकता है और विधानसभा में कांग्रेस सरकार अपने इसी कार्यकाल में ही पुरानी पेंशन का कानून पारित करेगी। ताकि भविष्य में कोई भी सरकार कर्मचारियों के साथ कोई भी सरकार धोखा न कर पाए।वहीं उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय भी भाजपा नेता राजनीति करते रहे और आज भी प्रभावितों को मिलने वाली राहत राशि पर भाजपा राजनीति करने में लगी हुई है। इनकी राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि अब भाजपा नेता आपदा प्रभावितों को मिलने वाली आर्थिक मदद की जांच की मांग करने में लगे हुए हैं।

हिमाचल के मंदिरों का किया जा रहा जीर्णोद्धार…

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राम भगवान हम सभी के आदर्श हैं और भाजपा भगवान पर भी राजनीति करने में लगी हुई है। भाजपा हिमाचल के मंदिरों को छोड़ बार बार राम मंदिर की बात कर रहती है। जबकि हिमाचल को देवभूमि के नाम पर जाना जाता है और यहां भी अनेंको सिद्ध व शक्तिपीठ हैं। कांग्रेस हिमाचल के मंदिरों का जीर्णोद्धार कर रही है और आने वाले समय में यह मंदिर भी अयोध्या के मंदिरों की तरह सुशोभित होंगे। अपने संबोधन में उन्होंने सरकाघाट के नवाही माता मंदिर परिसर के बाहर कई सालों से सुख चुके ताल के जीर्णोद्धार के लिए 25 लाख देने की भी घोषणा की।

आपदा में हिमाचल के बीजेपी सांसदों ने की राजनीति

इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हिमाचल में आई आपदा पर सांसद प्रतिभा सिंह ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल के भाजपा सांसदों ने आपदा के समय केंद्र से प्रदेश को मदद दिलाने की बजाय राजनीति करने का ही कार्य किया। जबकि उन्होंने भाजपा के सभी सांसदों को पत्र लिखकर केंद्र से मदद मांगने की गुहार लगाई थी।

इससे पूर्व सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भदरोटा क्षेत्र की 16 पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं का सुना और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री सरकाघाट में उठाऊ पेयजल योजना नाबाही-बेहल-जूकैण के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अर्न्तगत जल शक्ति विभाग के सरकाघाट और भदरबाड़ उपमण्डलों में पेयजल योजनाओं के टिकाऊ वितरण कार्य का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री ने सरकाघाट में ही बलद्वाड़ा, भदरोटा और गोपालपुर विकास खण्ड के कुछ क्षेत्रों की ग्रामीण पेयजल योजनाओं के सोर्स की सुदृढिकरण कार्य का भी शिलान्यास किया।

TAGGED: Mandi sarakaar gaanv ke dvaar kaaryakram
Chandrika February 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बर्फबारी से चंबा जिला के पहाड़ी इलाकों में सैकड़ो संपर्क मार्ग बंद… बिजली भी ठप्प
Next Article भूतपूर्व सैनिक लीग के विशेष सलाहकार ने केंद्र सरकार से की अग्निवीर योजना को वापिस लेने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?