By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आंदोलनरत किसानों के समर्थन में हिमाचल किसान सभा व सीटू ने दिया धरना… पूर्व विधायक भी हुए शामिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आंदोलनरत किसानों के समर्थन में हिमाचल किसान सभा व सीटू ने दिया धरना… पूर्व विधायक भी हुए शामिल
himachalNews

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में हिमाचल किसान सभा व सीटू ने दिया धरना… पूर्व विधायक भी हुए शामिल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/26 at 6:57 PM
Share

शिमला :चन्द्रिका (TSN)-आंदोलनरत किसानों के समर्थन में हिमाचल किसान सभा व सीटू राज्य कमेटी ने डीसी ऑफिस शिमला पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं ऐप्पल फार्मरज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजक राकेश सिंघा, किसान सभा अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा विशेष तौर पर मौजूद रहे । बता दे कि
किसान सभा व सीटू राज्य कमेटी कई घण्टों तक डीसी ऑफिस शिमला पर किसानों के समर्थन व विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ डेरा डाल कर बैठे रहे।वहीं किसानों के समर्थन में डीसी ऑफिस से लोअर बाजार होते हुए शेर ए पंजाब नाज शिमला तक एक रैली भी निकाली गई ।

केंद्र और भाजपा सरकार पर बरसी किसान सभा व सीटू.. की ये मांग

किसानों के समर्थन व विश्व व्यापार संगठन के खिलाफ मजदूरों किसानों ने हिमाचल प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन किए। सीटू व किसान सभा ने हरियाणा पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा खनौरी और शंभू सीमाओं पर किसानों पर ब,र्बर और अकारण बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार का विरोध करते हुए किसान के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया ।ऐप्पल फार्मरज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजक राकेश सिंघा,किसान सभा अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह तंवर व सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने मांग की है कि गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व मंत्री अनिल विज पर किसानों की ह*त्या का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। किसान आंदोलन के शहीदों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाए। स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशें लागू की जाएं। किसानों की कर्जा मुक्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों की हत्याओं, दमन व ट्रैक्टरों को तोड़ने की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करवाई जाए। किसानों के तोड़े गए ट्रैक्टरों का मुआवजा दिया जाए। विश्व व्यापार संगठन की शह पर किसानों को बर्बाद करना बंद किया जाए। खेती को अडानी-अम्बानी व अन्य कॉरपोरेट के हवाले करने की साज़िश बन्द की जाए। किसानों को खेती से बेदखल करके बंधुआ मजदूर बनाने की साज़िश बन्द की जाए।

TAGGED: protest in support of farmers, Shimla Himachal Kisan Sabha and CITU
Chandrika February 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नया राज्य चयन आयोग 30 मार्च को पॉयलट आधार पर करेगा OTA की परीक्षा आयोजित
Next Article संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का बयान…न जाने भाजपा के हाथ कैसे लग गया कूड़े में फेंका गया व्हिप?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?