शिमला :संजु चौधरी (TSN)-मंगलवार को राज्यसभा का चुनाव होना है.इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को हिमाचल कांग्रेस विधायक दल के खिलाफ शिकायत भेजी है.इस शिकायत में कांग्रेस की ओर से जारी किए गए व्हिप को भाजपा ने गलत करार देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है.भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान का भी बयान सामने आया है.
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस की ओर से कोई भी व्हिप जारी नहीं किया गया. यह व्हिप केवल प्राथमिक दौर में था, जिसे बाद में कैंसिल कर दिया गया. उन्होंने कहा कि जब यह पता चला कि राज्यसभा चुनाव में भी कोई मायने नहीं रखता, तो फिर इसे आगे नहीं बढ़ाया गया. उन्होंने इस बात को लेकर भी हैरानी जाहिर की है कि आखिर भारतीय जनता पार्टी के पास कूड़े में फेंका गया अभी हाथ कैसे लग गया?
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा बौखलाहट में काम कर रही है.कांग्रेस विधायक दल के पास पूर्ण समर्थन है.कांग्रेस के 40 विधायक और तीन निर्दलीय विधायक एकजुट है.उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी माहौल खराब करने के लिए अल्पमत में होने के बावजूद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार रही है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.अभिषेक मनु की राज्यसभा चुनाव में जीत गए हैं.
