By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तीखा जुबानी ह*मला…एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतर आए हैं कांग्रेसी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तीखा जुबानी ह*मला…एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतर आए हैं कांग्रेसी
himachalpolitical

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तीखा जुबानी ह*मला…एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतर आए हैं कांग्रेसी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/03/11 at 3:33 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में मची अंर्तकलह को लेकर तीखा जुबानी ह*मला बोला है। आज मंडी जिला के टिहरा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने पर उतर आए हैं और एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता के साथ झूठे वादे करके सत्ता में आने वालों को यही सब झेलना पड़ता है। आज कांग्रेस की झूठी गारंटियों को लोग भली भांति समझ गए हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने आज प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि अभी हालही में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी हमीरपुर आए थे और उस दौरान उन्होंने प्रदेश को 4 हजार करोड़ की सड़कों की सौगात दी थी जिसमें से तीन हजार करोड़ की सड़कें सिर्फ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए ही थी। आज कीतरपुर से पुंघ तक फोरलेन का उदघाटन हुआ है जबकि शिमला-हमीरपुर-मटौर फोरलेन का शिलान्यास रखा गया है। इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।अनुराग ठाकुर ने टिहरा क्षेत्र में राष्ट्रीय बैंक की शाखा खुलने पर क्षेत्र के लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है। अब लोगों को राष्ट्रीय बैंक की सेवाएं हासिल करने के लिए किसी दूसरे स्थान नहीं जाना पड़ेगा। बैंक के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. इस मौके पर उनके साथ धर्मपुर से रहे भाजपा के प्रत्याशी रजत ठाकुर और महिला नेत्री वंदना गुलेरिया सहित अन्य भाजपा नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi union minister anurag thakur
Chandrika March 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच ने धर्मशाला टूरिज्म का किया और भी ज्यादा एक्सपोजर
Next Article प्रदेश में 13 और 14 मार्च को फिर से बिगड़ सकता है मौसम…बर्फबारी और बारिश की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

किसान सभा ने धर्मशाला में रैली निकालकर बुलंद की किसानों-मजदूरों की आवाज

Ago

जरूरतमंदों के लिए महादान का मौका, आगामी 14-15 अगस्त को लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर

Ago

हमीरपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक आशीष शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Ago

ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?