राहुल चावला:धर्मशाला (TSN)-आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल का कहना है कि वर्ल्ड कप के बाद धर्मशाला के टूरिज्म को जो एक्सपोजर मिला था,उसे भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच ने और बढ़ा दिया है। अरुण धूमल ने कहा कि उन्हें कई होटलियर्स ने फोन करके खुशी जताई कि इंग्लिश फैन्स के आने से उनके होटल पैक हैं। मैच भले ही जल्दी खत्म हो गया हो, लेकिन प्लेयर्स भी यहां एन्ज्वाय कर रहे हैं और फैन्स भी अभी धर्मशाला में डेरा जमाए हुए हैं।
क्रिकेट देखने को नहीं है, तो क्यों न उन्हें हिमाचल दिखाए
अरुण धूमल ने कहा कि हालांकि मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया हो,आज क्रिकेट देखने कोनहीं है,तो क्यों न फैन्स और पर्यटकों को हिमाचल दिखाया जाए।वैसे भी टेस्ट मैच के माध्यम से धौलाधार पहाड़ियों, धर्मशाला शहर व स्टेडियम की खूबसूरती को पूरे विश्व में देखा है,ऐसे में यह कहना गलत न होगा कि क्रिकेट नहीं तो क्या हुआ,हिमाचल को देखने के लिए है। अरुण धूमल ने कहा कि जो भी फैन्स मैच देखने यहां आए थे,हमारा प्रयास रहता है कि वे अच्छा एक्सपीरियंस लेकर जाएं,जिससे कि वापिस जा रहे 2 पर्यटक अगली बार 20 पर्यटकों को लेकर आएं और धर्मशाला के साथ जिला कांगड़ा और हिमाचल में पर्यटन में उछाल आए।
