By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CAA पर भड़के मंत्री चन्द्र कुमार , बोले देश की बंटवारे की राजनीति कर रही BJP..ये संविधान को भी चाहते हैं बदलना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CAA पर भड़के मंत्री चन्द्र कुमार , बोले देश की बंटवारे की राजनीति कर रही BJP..ये संविधान को भी चाहते हैं बदलना
himachalpolitical

CAA पर भड़के मंत्री चन्द्र कुमार , बोले देश की बंटवारे की राजनीति कर रही BJP..ये संविधान को भी चाहते हैं बदलना

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/03/12 at 5:28 PM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)-देश में CAA लागू करने को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है, इसको लेकर विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर हम*लावर है. हिमाचल के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इसे देश के बंटवारा करने की राजनीति करार दिया है.साथ ही भाजपा पर बड़े संस्थानों में आरएसएस के प्रचारक तैनात करने के आरोप लगाए हैं।

मुसलमान भी इस देश की नागरिकता लेने चाहते हैं तो इसमें क्या हर्ज है

चंद्र कुमार ने कहा कि देश में सीएए लागू करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में सभी धर्म के लोग रहते हैं जब इस कानून को संसद में पास किया गया तो अफगानिस्तान में गुरुद्वारे पर जब ह*मला हुआ था तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वहां पहुंचे और दो सरदारों को लेकर वापस लौटे और पवित्र ग्रंथ को जेपी नड्डा अपने सर पर रखकर ले कर पहुचे और तीन सरदार को देश की नागरिकता लेनी थी । इसके लिए ही मुस्लिम देशों के गैर मुसलमानों को यहां पर नागरिकता देने का कानून बना दिया गया।कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि 1947 में कुछ लोग पाकिस्तान गए और पाकिस्तान से कुछ लोग हिंदुस्तान आए हैं और उनके संबंध अभी भी दोनों देशों में है और वे भारत की नागरिकता लेना चाहते हैं तो इसमे क्या हर्ज है। लेकिन केवल ईसाई सिख और हिंदू को ही इस कानून के तहत भारत की नागरिकता लेने का प्रावधान किया गया है और केवल मुसलमान ही यहां पर नहीं आ सकते हैं यदि मुसलमान भी इस देश की नागरिकता लेने चाहते हैं तो इसमें क्या हर्ज है.

बड़े-बड़े संस्थानों में RSS के प्रचारक की तैनाती की जा रही

चंद्र कुमार ने कहा कि कहा कि भाजपा की राजनीति हमेशा ही बंटवारे की रही है । भाजपा महजब के नाम पर राजनीति करते आए हैं और इन बीजेपी की नींव महजब पर ही रही है उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व राष्ट्र बनाने की बात करते हैं लेकिन महजब के नाम पर बना पाकिस्तान का क्या हश्र है यह सब के सामने हैं और यदि हिंदुस्तान में हिंदू राष्ट्र बनता है तो भी हिंदुओं में भी बंटवारा है हरिजन, राजपूत ,ब्राह्मण है लोकतंत्र में सब की सरकार होती है और यह सरकार संविधान के तहत चलती है लेकिन भाजपा संविधान को भी बदलना चाहती है जब यह संविधान बना था तो यह पैदा नहीं हुए थे लेकिन आज संविधान को ही बदलना चाहते हैं। आज देश के बड़े-बड़े संस्थानों में RSS के प्रचारक की तैनाती की जा रही है भाजपा और आरएसएस यह बताएं कि आरएसएस के प्रचारकों में से कोई हरिजन ईसाई या मुस्लिम क्यों नहीं है इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए।

प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी के सभी 34 विधायक इक्कठे

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने बताया की बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट मे जो याचिका दायर की थी उसमे आज उनका वकील सुप्रीम कोर्ट मे पेश नहीं हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने उनसे पूछा की वे हाई कोर्ट क्यों नहीं गए और स्पीकर ने आपको ई मेल की थी कि अब ये केस 18 मार्च को लगेगा.उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से स्थिर हे और मुख्यमंत्री प्रदेश मे जगह जगह जा कर रेलियां और विकास के कार्य कर रहे हे सरकार किसी भी परेशानी मे नहीं हे.प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी के सभी 34 विधायक इक्कठे है और मिलजुलकर काम कर रहे और प्रदेश को विकास की राह पर आगे बड़ा रहे है. हरियाणा मे जो राजनितिक घटनाक्रम हुआ हे उसमे उन्होंने हिमाचल मे जो करवाया अब वैसा ही उनके साथ हो रहा है।

कांग्रेस प्रदेश की सभी चारो सीटों को जीतेगी.

लोकसभा चुनावों मे कांग्रेस प्रदेश की सभी चारो सीटों को जीतेगी. हम लोग अपनी सभी चुनावी गारंटीयो को चरनबध तरीके से पूरा कर रही हे प्रधनामंत्री मोदी देश की जनता को बताएं की उन्होंने अपनी कितनी चुनावी गारंटीयो को पूरा किया हे देश की जनता इसका जवाब मांग रही हे काला धन, महंगाई और युवाओं को रोजगार देने की गारंटीयो का देश की जनता जवाब मांग रही हे की कितना पूरा किया गया हे ये लोगों का ध्यान भटका रहे हे ताकि मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हट जाए.

TAGGED: Shimla Minister Chandra Kumar
Chandrika March 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की मांगो को बताया जायज..बोले कल करूंगा मुलाकात
Next Article लंदन बुक फेयर में प्रख्यात लेखक एस आर हरनोट की पुस्तकें प्रदर्शित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?