By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की मांगो को बताया जायज..बोले कल करूंगा मुलाकात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की मांगो को बताया जायज..बोले कल करूंगा मुलाकात
himachalNews

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की मांगो को बताया जायज..बोले कल करूंगा मुलाकात

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/12 at 4:46 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा.धनी राम शांडिल ने कहा है कि प्रदेश के डॉक्टरों की मांगें जायज हैं और उन्हें पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। डा. शांडिल ने यह भी कहा कि वे कल शिमला में डॉक्टरों की एसोसिएशन के साथ मुलाकात करेंगे। यह बात उन्होंने आज मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब (शोभायात्रा) में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दी।

बता दें कि प्रदेश में डॉक्टर बीते 50 दिनों से हड़ताल पर हैं। रोजाना दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक करके अपना विरोध जता रहे हैं।डा.शांडिल ने कहा कि डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने के लिए कैबिनेट के माध्यम से रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से निकाले गए आउटसोर्स या अन्य माध्यमों से रखे गए कर्मचारियों को भविष्य में होने वाली नियुक्तियों में तरजीह देने का भरोसा भी दिलाया।

मंडी की शिवरात्रि को बताया अनूठा देव महाकुंभ

डा. शांडिल ने मंडी की शिवरात्रि को एक भव्य और अदभुत देव महाकुंभ बताया। उन्होंने कहा कि यहां की देव परंपरा अपने आप में अनूठी है। यह हर्ष की बात है कि यह प्राचीन देव पंरपरा आज पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है और जिला के लोगों ने इसे संजो रखा है। यहां एक स्थान पर सैंकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन करने और उनका आशीवार्द लेने का सौभाग्य मिलता है।उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के बेहतरीन आयोजन के लिए धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर और डीसी मंडी अपूर्व देवगन की पीठ भी थपथपाई। बता दें कि मंडी में बीती 9 तारीख से 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जोकि आने वाली 15 मार्च को संपन्न होगा। इस महोत्सव में जिला भर के 216 देवी-देवताओं को आंमत्रित किया गया है। इस महोत्सव में तीन पारंपरिक जलेबों (शोभायात्राओं) का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को इसकी दूसरी पारंपरिक जलेब निकाली गई जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की और उपरांत इसके जलेब में भाग लिया। यह जलेब पूरे शहर का चक्कर काटती हुई पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई।

TAGGED: health minister, Mandi international shivratri mahotsav
Chandrika March 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एम्स निर्माण में लगे वर्करों का धरना-प्रदर्शन… कम वेतन मिल रहा, नौकरी से निकालने की भी दी जा रही ध*मकी
Next Article CAA पर भड़के मंत्री चन्द्र कुमार , बोले देश की बंटवारे की राजनीति कर रही BJP..ये संविधान को भी चाहते हैं बदलना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?