सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन में कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा हॉल में शिमला पार्लियामेंट चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें सोलन, सिरमौर और शिमला जिले के करीब 400 कार्यकर्ताओ ने भाग लिया.
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेशाध्यक्ष भाजपा डॉ राजीव बिंदल और संगठन मंत्री सिद्धार्थन शिमला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप मौजूद है।बैठक में शिमला पार्लियामेंट के सभी बूथ पालक,मंडल अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन मोजुद है।बैठक में शिमला, सिरमौर और सोलन जिला के सभी पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं और हिमाचल प्रदेश में चारों सीटें जीतने पर मंथन किया जा रहा है.वहीं देश में किस तरह से 400 पर के नारे को साकार किया जाए इसके लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है। इस बैठक में बूथ पालकों से पन्ना प्रमुखों मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष से जानकारी हासिल की जा रही है उनके द्वारा अभी तक किस तरह से चुनाव को लेकर कार्य किया गया है।
