चम्बा:मंजूर पठान (TSN)-चुराह विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी और युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना ने जसौरगढ में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर जुबानी ह*मला बोला.उन्होंने कहा की भाजपा दस सालों से केंद्र में झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है.उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है कि चार जून को सरकार बदलने जा रही है.यशवंत सिंह खन्ना ने कहा कि सरकार तो बदलेगी लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार हटाकर कांग्रेस की सरकार सत्ता सीन हाेगी.
यशवंत सिंह खन्ना ने कहा कि कांग्रेस ने चंबा कांगड़ा से ऐसे प्रत्याशी दिए है,जिनका काफी लंबा अनुभव रहा है.यूपीए सरकार में बतौर मंत्री रहे आनंद शर्मा भारी जीत दर्ज करेंगे और जल्द ही मुख्यमंत्री भी चुराह का दौरा करेंगे.उन्होंने कहा की जयराम और सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में जमीन आसमान का फर्क है, जयराम कहते थे की जिन्हे पेंशन चाहिए वो चुनाव लडे,हमने उनका चेलेंज कबूला और कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया और चुनाव लडा. हमारी सरकार ने हजारों कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी. हमने पांच गारंटी पूरी की है और बाकी की गारंटी भी पूरी की जाएगी ।
