कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। तो वहीं शुक्रवार को रिजर्व पार्टियों को भी अपने-अपने बूथ की ओर रवाना कर दिया गया है।इसके अलावा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की दो पार्टियों को भी मौके की ओर रवाना किया गया। इस दौरान एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 157 पोलिंग बूथ है और अधिकतर पोलिंग बूथ पर अपनी पार्टियों पहुंच चुकी है।इसके अलावा बाकी पार्टियों भी शुक्रवार शाम तक अपने बूथ पर पहुंच जाएंगे और वह बूथ पर पहुंचकर मतदान को लेकर आवश्यक तैयारी को भी पूरा कर लेगी। ऐसे में शनिवार को सभी ज्यादा पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाएं जाएंगे। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि यहां पर सभी पार्टियों को उचित प्रशिक्षण दिया गया है और किसी अन्य स्थिति के लिए पोलिंग पार्टी को रिजर्व दे रखा गया है वहीं सुरक्षा की व्यवस्था भी बेहतर की गई है और मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में मत की गणना 4 जून को डिग्री कॉलेज ढालपुर में होगी और यहां पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
