By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में 5 मतदान केंद्र महिलाओ के जिम्मे… एक केंद्र को बनाया गया यूथ मतदान केंद्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > हमीरपुर में 5 मतदान केंद्र महिलाओ के जिम्मे… एक केंद्र को बनाया गया यूथ मतदान केंद्र
electionhimachal

हमीरपुर में 5 मतदान केंद्र महिलाओ के जिम्मे… एक केंद्र को बनाया गया यूथ मतदान केंद्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/31 at 8:27 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र 38 हमीरपुर में कुल 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में पांच महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों का संचालन महिला अधिकारी करेंगी। पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य मतदान करवाने वाली कर्मी महिलाएं ही रहेंगी। महिलाओं के माध्यम से ही इन मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। इसके साथ ही एक यूथ मतदान केंद्र रहेगा।

वहीं यूथ मतदान केंद्र में सभी मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाने वाले कर्मचारी युवा होंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में तीन मतदान केंद्रों को संवेदनशील केंद्रों की श्रेणी में रखा गया है। संवेदनशील केंद्रों में पुलिस का अतिरिक्त पहरा रहेगा। यहां पर सीआरपीएफ के जवान सहित होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। यह जानकारी एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी ने दी है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से संचालित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां शाम के समय अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हो जाएंगी। शाम को ही मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था बना ली जाएगी तथा शनिवार सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur polling booth
Chandrika May 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी संसदीय क्षेत्र में कल 13,77,173 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
Next Article कुल्लू विधानसभा में पोलिंग बूथ पर पहुंची पार्टियां…रिजर्व पार्टियों को भी किया गया रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?