सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-टमाटर का रेट बढ़ने के बाद एक बार फिर से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है.शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की क्रेट 1200 रुपए में बिकी है जो कि इस सीजन का अधिकतम रेट है.हालांकि वीरवार को भी 1100 रुपए प्रति क्रेट तक किसानों को टमाटर का रेट मिला था. हिमसोना टमाटर का रेट लगातार बढ़ने से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को मंडी में 1200की एक क्रेट में बिकी है जो कि बीते दिवस की अपेक्षा ₹100 रुपए अधिक है और यह इस सीजन का अधिकतम रेट है.आने वाले दिनों में भी टमाटर का रेट बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
पंजाब और हरियाणा में टमाटर का सीजन अब लगभग सीमट चुका है.इसके बाद हिमाचली टमाटर की डिमांड बढ़ने वाली है.जाहिर सी बात है कि इसके बाद रेट में भी जाना होगा.शुक्रवार को सोलन मंडी में करीब 10000 क्रेट बिकने के लिए पहुंची थी.दिल्ली पंजाब,हरियाणा,आंध्र प्रदेश ,गुजरात और झारखंड तक के व्यापारी सोलन मंडी में टमाटर की खरीद के लिए आ रहे हैं.अधिकतर व्यापारियों का कहना है कि किसान अधिक पका हुआ टमाटर लेकर आ रहे हैं. जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है.जबकि कुछ किसान ग्रेडिंग करके भी टमाटर को नहीं ला रहे हैं.जिससे रेट पर असर पड़ रहा है.हाफ कलर टमाटर का रेट किसानों को काफी अच्छा मिल सकता है.यदि वह इस टमाटर को ग्रेडिंग करके लाते हैं तो इसका बेहतरीन रेट मिल सकता है।
