By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा का आरोप…वामपंथी मित्रों के दबाव में सरकार ने जल्दी में लागू किया यूनिवर्सल कार्टन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा का आरोप…वामपंथी मित्रों के दबाव में सरकार ने जल्दी में लागू किया यूनिवर्सल कार्टन
himachalpolitical

भाजपा का आरोप…वामपंथी मित्रों के दबाव में सरकार ने जल्दी में लागू किया यूनिवर्सल कार्टन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/27 at 10:38 AM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो चुकी है.प्रदेश सरकार के फैसले के बाद इस साल सेब यूनिवर्सल कॉटन में फल मंडी पहुंच रहा है.लेकिन सिंगल लेयर यूनिवर्सल कार्टन डब्बे की क्वालिटी बागवानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है.इसी बीच अब इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है.भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने वामपंथी मित्रों के दबाव में आकर जल्दबाजी में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला ले लिया.जिसका नुकसान अब बागवानों को झेलना पड़ रहा है. साथ ही टेलिस्कोपिक कार्टन के पूरी तरह बैन पर भी भाजपा ने सवाल उठाए हैं.साथ ही भाजपा ने इस साल बागवानों को टेलिस्कोपिक कार्टन के इस्तेमाल पर रिलैक्सेशन देने की भी मांग की है.

हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला लिया है.लेकिन इस कार्टन की क्वालिटी बेहद खराब होने से बागवान को सेब का नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा बागवान पैकेजिंग मैटेरियल 1 साल पहले जुटा लेता है ऐसे में बागवानों के पास अभी टेलीस्कोपिक कार्टन भी है. लिहाजा बागवान बाहर की फल मंडियों की तरफ़ पलायन कर रहे हैं. इसका सीधा नुकसान हिमाचल की फल मंडियों को हो रहा है. लिहाजा सरकार को इस साल बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन पर रिलैक्सेशन देना चाहिए.

खराब कार्टन क्वालिटी से हो रहा नुकसान बाहरी मंडियों में जा रहा सेब

वहीं इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने वामपंथी मित्रों के दबाव में आकार जल्दबाजी में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला किया.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आ रहे यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता बेहद खराब है,जिससे सेब को नुकसान हो रहा है.उन्होंने कहा कि उसके अलावा बाहर के प्रदेशों में टेलीस्कोपिक कार्टन अभी भी स्वीकार किया जा रहा है.ऐसे में बागवान बाहर की फल मंडियों का रुख कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की फल मंडियों को बंद करने का षड्यंत्र है.चेतन बरागटा ने इसके अलावा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस साल सेब में बीमारियां लग रही है लेकिन सरकार ने अभी तक इसको लेकर एडवाइजरी जारी नहीं कही है.वहीं इतना सब होने के बावजूद अभी तक शिमला कांग्रेस की लीडरशिप पूरे प्रकरण से गायब है.चेतन बरागटा ने कहा कि वह यूनिवर्सल कार्टन का स्वागत करते हैं लेकिन इसकी क्वालिटी और बाकी पहलू को ध्यान में रखकर इसे लागू करना चाहिए था जो सरकार ने नहीं किया.

TAGGED: Shimla BJP Press conference
Chandrika July 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस…शहीदों की शहादत को किया नमन
Next Article जगत नेगी बोले…पटवारी कानूनगो के कारण जनता हुई परेशान तो होगी कार्यवाही
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?