By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अनुराग ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण…अवैध खनन को बताया जिम्मेदार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अनुराग ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण…अवैध खनन को बताया जिम्मेदार
himachalNews

अनुराग ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण…अवैध खनन को बताया जिम्मेदार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/15 at 7:32 PM
Share

ऊना,राकेश(TSN)-पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित उद्योग क्षेत्र बाथडी का दौरा किया और प्रभावित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कई उद्योग इकाइयों के उन सभी स्थानों का निरीक्षण किया,जहां बाढ़ के पानी से तबाही हुई थी।यही नहीं उन्होंने इकाइयों के बाहर खनन से बने खतरनाक रूप से गहरे खड्डों को भी देखा ।

अनप्लांड रूप से खड्डों में इंडस्ट्री के लिए अधिकारियों को बताया जिम्मेदार

बताया जाता है कि इन्हीं खड्डों में पानी भर गया था और मिट्टी की लगाई रोक को तोड़कर तूफानी रफ्तार से तबाही मचाता हुआ निकला था।अनुराग ठाकुर ने इस दौरान पीड़ित उद्योगपतियों और प्रबंधकों से भी मुलाकात की और बाढ़ से हुए नुकसान तथा कारणों के बारे में जाना।उन्होंने प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र में सांसद मोबाइल सेवा के माध्यम से पीड़ित लोगों को दी जा रही मेडिकल सुविधा का भी निरीक्षण किया और लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बाढ़ से उद्योग जगत को करोड़ों की क्षति होने का दावा किया और इसके लिए अवैध खनन को जिम्मेदार बताया।उन्होंने हिमाचल सरकार द्वारा अवैध खनन पर रोक लगा पाने में सक्षम नहीं होने का भी आरोप लगाया।जबकि भारी बरसात की चेतावनी के बावजूद खड्डों नालों की स्तिथि पर नजर नहीं रख पाने के लिए हिमाचल सरकार के साथ साथ प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया।उन्होंने उद्योग जगत के लिए ऐसी विकट परिस्थितियों में सार्थक प्रयास किए जाने के लिए भी हिमाचल सरकार से आगे आने को कहा।

उद्योग जगत से संबंधित विभागों के अधिकारी पूर्ण रूप से जिम्मेदार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में बिना पूर्ण योजना के नालों खड्डों में उद्योगों को अनुमति दिए जाने के लिए उद्योग जगत से संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूर्ण रूप से जिम्मेदार बताया।उन्होंने ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही।वहीं अनुराग ठाकुर ने उद्योग जगत से एकत्र किए गए पैसे के सही जगह खर्च किए जाने पर प्रश्न खड़े किए।उन्होंने खनन और उद्योग दोनों विभागों में योजनाबद्ध काम किए जाने की कमी होने का भी आरोप लगाया ।

TAGGED: Una Anurag Thakur inspected the flood affected Bathadi industrial area
Chandrika August 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक सेरी मंच पर राजेश धर्माणी ने लहराया तिरंगा, ली परेड़ की सलामी
Next Article पीठ पर पौधे और एक हाथ में तिरंगा लिए महिलाओं ने कुछ इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस पर जश्न
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?