By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हाउस टैक्स देने से नहीं बच पाएंगे अब लोग, नगर परिषद करवाएगी पूरे शहर की जीएस मैपिंग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हाउस टैक्स देने से नहीं बच पाएंगे अब लोग, नगर परिषद करवाएगी पूरे शहर की जीएस मैपिंग
himachalNews

हाउस टैक्स देने से नहीं बच पाएंगे अब लोग, नगर परिषद करवाएगी पूरे शहर की जीएस मैपिंग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/20 at 3:23 PM
Share

हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हमीरपुर शहर के जो भवन मालिक हर साल नगर परिषद को पूरा हाउस टैक्स जमा नहीं करवाते हैं,ऐसे लोगों से इस टैक्स को वसूलने के लिए जल्द ही नगर परिषद हमीरपुर जीएस मैपिंग करवाएगी.इसके जरिए हर घर दुकान गली मोहल्ले का सारा डाटा इकट्ठा होगा. जिसके बाद प्रॉपर ढंग से लोगों को हाउस टैक्स निर्धारित दर पर लगाया जाएगा ।नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि जीएस मैपिंग करवाने को लेकर नगर परिषद ने सरकारी एजेंसी को 18 लाख का एक टेंडर अवार्ड किया है जिसे 10 लख रुपए एजेंसी को दे दिए गए हैं ।

हमीरपुर शहर में जीएस मैपिंग का के काम शुरू होने के बाद शहर के सभी 11 वार्डों में जितने भी घर हैं गलियां मोहल्ले पार्क घर दुकान शामिल होंगी उन सभी का प्लॉट वाइज डाटा इकट्ठा किया जाएगा.इस सर्वे से जो डाटा इकट्ठा होगा उसे नगर परिषद हाउस टैक्स को प्रॉपर ढंग से लागू कर पाएगी । इसमें संबंधित भवन का पूरा एरिया भी कैलकुलेट किया जाएगा। इस साल अब तक नगर परिषद ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का हाउस टैक्स लोगों से प्राप्त किया है जबकि नया सिस्टम लागू होने के बाद भविष्य में यही हाउस टैक्स करीब 12 करोड रुपए का जमा होगा जिससे नगर परिषद की आर्थिक बदहाली को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी का कहना ये

नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद ने अब तक हाउस टैक्स जमा करवाने वालों को समय निर्धारित कर 10 फ़ीसदी की छूट प्रदान की है लेकिन बावजूद इसके काफी लोग अपना समय पर हाउस टैक्स जमा नहीं करवाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी 15 प्रतिशत लोगों आए हाउस टैक्स की रिकवरी करना बाकी है ।
अजमेर ठाकुर ने बताया कि हाउस टैक्स रिकवरी को और बेहतर बना कर इस टैक्स में बढ़ोतरी करने के लिए सरकारी एजेंसी से जल्द ही जीएस मैपिंग करवाई जाएगी इसके लिए 18 लाख रुपए का टेंडर अवार्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से भविष्य में हाउस टैक्स प्रति वर्ष लगभग 12 करोड़ रुपये आने की संभावना है । उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से हाउस टैक्स बनाने में भी पारदर्शिता आएगी जिसका लाभ आम जनता के अलावा नगर परिषद को होगा ।

Chandrika August 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CPRI शिमला के स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
Next Article 400 परिवार ऐसे जो 19 साल पहले भी गरीब थे और आज भी गरीब हैं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?