By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कल से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरु.. सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कल से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरु.. सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
himachalNews

कल से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र शुरु.. सत्र के हंगामेदार रहने के आसार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/26 at 4:02 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु होने जा रहा है।दस दिन के सत्र के शुरु होने के पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विपक्ष की तरफ़ से कोई नही पहुंचा है।जिससे साफ़ हो गया है की सदन में विपक्ष की तैयारी के साथ आएगा और सदन में हंगामे के पुरे आसार हैं।

गौरतलब है की बजट सत्र में सदन में खूब हंगामा हुआ था यहां तक की सरकार के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया था। सदन में कुल 936 सवाल आ चुके हैं। जिसमें 640 तारांकित जबकि 296 अतारंकित हैं।इसके अलावा नियम 101के तहत 10,नियम 62 के तहत 7, 63 के तहत 1,130 के तहत 20 और नियम 324 के तहत 4 चर्चाएं आई है।

सत्र से पहले विपक्ष ने जाहिर किए अपने इरादे

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के न पहुंचने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने बताया कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।उन्होंने बताया कि सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा.पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ हो रहे सेशन में सबसे पहले दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक उद्गार रखे जाएंगे.सदन के पूर्व सदस्यों टेक चंद,नारायण सिंह स्वामी व दौलतराम चौधरी की स्मृतियों को साझा किया जाएगा.उसके बाद प्रश्नकाल में सहारा योजना, मंडी हवाई अड्डा,आपदा से नुकसान,स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सवाल आएंगे.इसके अलावा कुछ विधेयक भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे.बरसात के दौरान हुए नुकसान को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच तकरार के आसार हैं.

पहली बार हुआ की बैठक में विपक्ष नही आया

उधर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता के न आने पर खेद व्यक्त किया और कहा की ये संसदीय परम्पराओं के लिए उचित नही है।ऐसा पहली बार हुआ की बैठक में विपक्ष नही आया यदि जयराम ठाकुर को नही आना था तो वह अपनी जगह किसी और को भेज सकते थे। भाजपा ने ऑपरेशन लोटस का जो प्रयास किया वह असफल रहा है।अब विपक्ष चुपचाप 2027 तक विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए जनता के मसलों को सदन में उठाए।

TAGGED: Shimla Monsoon session of Himachal Assembly
Chandrika August 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुरक्षा के कड़े घेरे में होगा विधानसभा मानसून सत्र , 600 जवान सम्भालेंगे सुरक्षा
Next Article श्रद्धालुओं के लिए रात 12 तक खुले रहेंगे जगन्नाथ मंदिर के कपाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

समय पर बारिश से हमीरपुर के जंगल सुरक्षित, आग की घटनाओं में आई बड़ी कमी

Ago

वायनाड त्रासदी: फतेहपुर के इंजीनियर विक्रम का शव छह दिन बाद बरामद, क्षेत्र में शोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?