नाहन,सतीश शर्मा (TSN)- श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज नाहन शहर में धूमधाम से मनाया गया। भगवान के दर्शन के लिए आज मंदिरों के कपाट रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।
मीडिया से बात करते हुए ऐतिहासिक भग जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधक जयेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह 6:00 बजे आरती के बाद जगन्नाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे उन्होंने बताया कि सुबह से ही भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालु दिन भर चलते रहे। उन्होंने बताया कि आज श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट देर रात 12:00 तक खुले रहेंगे। श्री कृष्ण जन्म के बाद मंदिर में आरती होगी और प्रसाद वितरण के बाद मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे।
