शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शिमला के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में शुक्रवार को स्टूडेंट यूनियन और टीचर्स के बीच झड़प हो गई।इस मामले के बाद टीचर्स ने नॉन टीचिंग डे कर क्लासेज बंद कर दी और स्टूडेंट्स को कैंपस खाली करने को कहा गया।पुलिस ने कैंपस को खाली करा दिया है।
बताया जा रहा है कि पिछले कल गुरुवार को सुबह के समय एक लडक़ी के साथ कॉलेज के कैंपस में छेड़छाड़ की गई। जिस पर पिछले कल एसएफआई के छात्र संजौली कॉलेज के वूमन सेल यानी कि संवेदनशील कमेटी के पास छेड़छाड़ करने वाले छात्र पर कार्यवाही की मांग करने गए थे।जिस पर वूमन सेल कमेटी की कन्वीनर भारती शर्मा और पूर्णिमा थापा ने छात्रों से कहा कि कल उस छात्र के माता-पिता को कॉलेज बुलाया जाएगा और एक्शन लिया जाएगा.वहीं आज सुबह जब छात्र के माता-पिता कॉलेज नहीं आए,तो इस बात पर एसएफआई छात्र संगठन ने वूमन सेल कमेटी में बात रखी और साथ ही वूमन सैल कमेटी के डिपार्टमेंट से उन्हें बाहर निकाल दिया गया। फिर एसएफआई के सदस्य कॉलेज की प्रिंसिपल के ऑफिस में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए परमिशन मांगने गए। जिस पर प्रिंसीपल ने धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी और एसएफआई के छात्रों को ऑफिस में आने से मना कर दिया।इसी बीच आरोप है कि एसएफआई के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी को अध्यापक ने थप्पड़ मारा और साथ ही खींचातानी भी की। इस मामले को शांत करने के लिए मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसमें पुलिस द्वारा संजौली कॉलेज के सफी संगठन के छात्र प्रवेश अंशुल वीनस और रितिक को पूछताछ के लिए लक्कड़ बाजार पुलिस थाना ले जाया गया।
