By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह बोले..सोनिया गांधी से माफी मांगें कंगना रनौत..वरना करेंगे मानहानि का दावा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह बोले..सोनिया गांधी से माफी मांगें कंगना रनौत..वरना करेंगे मानहानि का दावा
himachalpolitical

विक्रमादित्य सिंह बोले..सोनिया गांधी से माफी मांगें कंगना रनौत..वरना करेंगे मानहानि का दावा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/23 at 3:14 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार किया है.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना मानसिक दिवालियापन का शिकार हैं.उन्होंने कहा कि वह बिना सिर-पैर की बयानबाजी करती हैं.विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी,तो वह उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत की फिल्म को ब्लॉक किया है, इसलिए वे इन दिनों घर पर आई हुई हैं और घर पर बैठकर बिना सिर पैर की बयानबाजी कर रही हैं.

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े हुए तथ्य पेश करने चाहिए.यदि वे इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकती,तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांग लेनी चाहिए.विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को चुनौती दी है कि वह एक रुपए की भी हेर फेर के तथ्य पेश करके दिखाएं.

वक्फ बोर्ड में भी सुधार किया जाना चाहिए

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ बोर्ड में भी सुधार किए जाने की बात कही और कहा कि प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा बनाएं रखना सरकार का दायित्व है लेकिन प्रदेश में जिस तरह का माहौल पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है ऐसे में वक्फ बोर्ड की संपतियों, जमीन और पैसों के लेनदेन की जानकारी लोगों कर बीच में आनी चाहिए।

बिना तथ्य की बयानबाजी कर रही कंगना -प्रतिभा सिंह

वहीं,हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत बिना तथ्य की बयानबाजी कर रही हैं.उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा हो.उन्होंने कहा कि ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है.इस तरह का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है.उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज लेती है और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गोद में डाल देती है.इस तरह वह कांग्रेस की झोली भर रही है.सोनिया गांधी ने राज्य के खजाने को ‘खोखला’ कर दिया है और हिमाचल की ये दुर्दशा हुई है.हिमाचल के बच्चों के भविष्य पर कुल्हाड़ी मारी जा रही है.यह देखकर उन्हें बहुत दु:ख होता है.

TAGGED: Shimla PWD Minister Vikramaditya Singh
Chandrika September 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चम्बा की पंचायतों को निर्देश..बिना पंजीकरण के आने वाले बाहरी राज्यों के कारोबारियों की दें जानकारी
Next Article कंगना ऐसी बातें करती हैं, जैसी अनपढ़ भी नहीं करता- कौल सिंह ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?