चम्बा,मंजूर पठान (TSN)-चुराह उपमंडल के अंतर्गत आने वाली 55 पंचायतों के प्रतिनिधियों से चुराह प्रशासन ने अपील और निर्देश देते हुए कहा है की उनकी पंचायतों में बिना पंजीकरण के आने वाले बाहरी राज्यों के कारोबारियों पर पंचायत खुद नकेल कसे और इसकी जानकारी प्रशासन को भी उपलब्ध करवाए.
एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा की बिना पंजीकरण के कई लोग क्षेत्र में आते है जिनकी वजह से माहोल खराब होता है और जिन लोगो के घरों में बाहरी राज्यों के लोग रहते है उन्हे भी कहा गया है की उनका थाने में पंजीकरण जरूर करवाएं. बिना पंजीकरण के कार्यवाही की जाएगी क्योंकि अधिकतर बाहरी राज्यों के लोग ग्रामीण इलाकों में अपना समान बेचने के लिए आते है जिसके चलते बिना पंजीकरण के मुश्किलें होती है।एसडीएम शशि पाल शर्मा का कहना है की सभी पंचायतों को निर्देश दिए गए है की उनकी पंचायतों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए पंचायते इसकी जानकारी प्रशासन को जरूर दें और बिना पंजीकरण के किसी को भी आने ना दें ताकि दिक्कत ना हो सके ।
