मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला पुलिस के 5 होनहारों को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पिछले कल हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी सूची में मंडी जिला पुलिस के 5 जवानों के नाम शामिल हैं। जिन्हें डीजीपी डिस्क अवॉर्ड मिला है उनमें सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एएआई दौलत राम, एचएचसी जसवंत कुमार, पंकज कुमार और कांस्टेबल चेत राम का नाम शामिल है।
बता दें कि वर्ष 2023 में इन सभी ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी जिसके चलते इन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी जानकारी दी है।उन्होंने सभी को अपनी और जिला पुलिस की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इन सभी की यह सेवाएं ऐसे ही जारी रहेंगी और लोगों को पुलिस विभाग की बेहतरीन सेवाएं प्राप्त होंगी।इसके अलावा भी पुलिस के मंडी जिला से संबंध रखने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा जोकि सीआईडी, थर्ड बटालियन,साइबर क्राइम या अन्य माध्यमों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
