शिमला,28 सितम्बर(TSN)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व सरकार के कामों को एक-एक कर बंद कर रही है। अब थुनाग उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को भी बंद कर रही है।पूर्व सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई 10 करोड़ रुपए की धनराशि भी वापस मंगवा ली। जिस कॉलेज से तीन-तीन सत्र पास होकर चले गए। अब उस कॉलेज को बंद करने की साज़िशें सरकार द्वारा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा संस्थानों को जारी किए गए बजट को वापस मंगवा कर मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ अपनी सरकार चलाना चाहते हैं।आज तक सरकारें नए संस्थान खोलती है,पहले से चले संस्थाओं को सुदृढ़ करती हैं।उन्हें बजट देकर उनके संसाधन और अधोसंरचना में बढ़ोतरी करती हैं लेकिन प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो चल रहे संस्थानों के अधोसंरचना के विकास को दिए गए पैसे वापस माँगती है।जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी विधान सभा सत्र के दौरान 30 अगस्त को मेरे द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा था कि सरकार थुनाग के उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को बंद नहीं कर रही है।उसे पूरी मजबूती के साथ चलाएगी। उसका हर संभव विकास करेगी लेकिन सदन में वादा करने के बाद भी सरकार अपने वादे से मुकर गई है। 24 सितंबर को जारी पत्र में सुक्खू सरकार ने कॉलेज के विकास के लिए हमारी सरकार के द्वारा दिए गए करोड़ रुपए वापस मांगकर अपने इरादे साफ़ कर दिए।
हमीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृ.त्यु पर जताया शोक
नेता प्रतिपक्ष ने हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे वीरेंद्र परमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
