हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि संसद कंगना रनौत सुर्खियों में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान बाजी करती रहती हैं।उन्होंने कहा कि कंगना ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के ऊपर भी गलत टिप्पणी की है जो कि उन्हें शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोगों की पीठ थपथपाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐसे लोगों का हौसला बढ़ा रही है।
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी अशोभनीय
प्रेम कौशल ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने दुनिया के नक्शे पर नए देश का निर्माण किया था।उन्होंने देश की एकता तथा अखंडता के लिए निरंतर कार्य किया तथा उनके कार्यों को आज भी पूरा देश याद करता है।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यों के लिए ही उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है।उन्होंने कहा कि संसद कंगना को सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए ।
