By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की महिला टीम ने हरियाणा को 3-0 से हराया..बेस्ट 8 में जगह बनाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की महिला टीम ने हरियाणा को 3-0 से हराया..बेस्ट 8 में जगह बनाई
himachalSports

नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की महिला टीम ने हरियाणा को 3-0 से हराया..बेस्ट 8 में जगह बनाई

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/10 at 7:42 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला वॉलीबॉल टीम ने हरियाणा को 3-0 से हराकर बेस्ट 8 में जगह बना ली है।यह जानकारी हिमाचल महिला टीम की कोच संतोषी रेक्टा ने दी।उन्होंने बताया कि हमारी लड़कियाँ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहेगा।इस बीच,पुरुष वर्ग की टीम भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल पुरुष वॉलीबॉल टीम ने पांच में से तीन मैच जीत लिए हैं,जिसमें उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और दमन दीयु को हराया।यह जानकारी वॉलीबॉल कोच तापे राम ने दी।उन्होंने कहा कि हिमाचल की पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

कोचिंग कैम्प लगते तो करते अच्छा प्रदर्शन

खिलाड़ियों ने कहा कि अगर कोचिंग कैम्प लगते तो हम और अच्छा प्रदर्शन करते और हमारी टीम ये दो मैच भी नहीं हारती।यह प्रतियोगिता जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेली जा रही है और 13 जनवरी तक चलेगी।इस प्रतियोगिता में देशभर की 62 टीम हिस्सा ले रही हैं और भारतीय वॉलीबॉल संघ की एडहॉक कमेटी द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 34 और महिला वर्ग की 28 टीमें भाग ले रही हैं।इस टूर्नामेंट के आधार पर ही उन टीमों का फैसला होगा जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाली आगामी 38वीं राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे।

TAGGED: Shimla women team National Volleyball Championship
Chandrika January 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुर्खियों में बने रहने के लिए कंगना रनौत करती हैं अनाप-शनाप बयान बाजी -प्रेम कौशल
Next Article सीएम ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक कि अध्यक्षता की।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?