राहुल चावला,पालमपुर(TSN)-पालमपुर की नगरी में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार का विरोध जताया.इस जन आक्रोश रैली में भारी जन सैलाब उमड़ा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.जन आक्रोश रैली की अध्यक्षता भाजपां के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की।
रैली का मुख्य मकसद सरकार पर दबाव बनाना था क्योंकि भाजपा के समय में नगरी में उप तहसील खोली गई थी,जिसको कांग्रेस की सरकार ने इस उप तहसील को डी नोटिफाई कर दिया था.जिसके बाद यहां पर अब भाजपा मुखर हो गई है.वहीं नगरी के कुंडन पंचायत में भाजपा द्वारा चाली गई काऊ सेंचुरी के हाल भी बद से बदतर है,जिसको लेकर भी यहां की जनता में अच्छा खासा रोष है.चचियां की 15 पंचायतों को टीसीपी के दायरे में लाया गया है जिसका भी यहां की जनता विरोध कर रही है.इन सभी मुद्दों के लेकर भाजपा और जनता ने मिलकर आज इस आक्रोश रैली निकाली.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस यह भूल जाए कि भाजपा चुप बैठेगी.जिस तरह से कांग्रेस ने यहां की जनता को प्रताड़ित किया है उसका जवाब आज यहां की जनता ने आक्रोश के माध्यम से जनता ने दे दिया है. त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा ने जनता के हितों को देख कर उप तहसील खोली थी,लेकिन कांग्रेस ने जनता के हितों से खिलवाड़ किया हैं.उन्होंने कहा कि जब तक पालमपुर के इन मुद्दों का हल नहीं किया जाता तब तक भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है और आने वाले समय में भाजपा और जनता नेशनल हाईवे पर बैठ कर प्रदर्शन करेगी.
