By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा बोले..हिमाचल का “सुक्खू मॉडल” देशभर में कांग्रेस को डुबो रहा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा बोले..हिमाचल का “सुक्खू मॉडल” देशभर में कांग्रेस को डुबो रहा
himachalpolitical

राजेंद्र राणा बोले..हिमाचल का “सुक्खू मॉडल” देशभर में कांग्रेस को डुबो रहा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/02/08 at 5:34 PM
Share

हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मॉडल पूरे देश में कांग्रेस के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है और इसका ताजा उदाहरण दिल्ली के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के रूप में देखने को मिला है,जहां जनता ने पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया और कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। राजेंद्र राणा ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की गारंटीयों पर भरोसा करती है और यही वजह है कि एक के बाद एक राज्य में भाजपा को जनता दिल खोलकर समर्थन दे रही है और देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की फजीहत का सबसे बड़ा कारण यह है कि हिमाचल में सुक्खू सरकार ने झूठी गारंटियां देकर जनता से वादा खिलाफी की और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बदहाल कर दिया।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश के संसाधनों को अपने चहेतों और मित्रों पर लुटाने का काम किया,जिससे जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट गया है।इतना ही नहीं,नौकरियों में पारदर्शिता खत्म कर अपनों को पिछले दरवाजे से फायदा पहुंचाया जा रहा है।इन सब कारणों से पूरे देश में कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है ।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति का हिमाचल कनेक्शन

राजेंद्र राणा ने कहा कि जिस तरह दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया,वह सीधा संकेत है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार के कामकाज से पार्टी की राष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों को अब सुक्खू मॉडल की असलियत समझ में आ रही है और यही कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस समाप्ति के कगार पर पहुंच गई है।

दिल्ली में कांग्रेस जीरो पर क्लीन बोल्ड,अब हिमाचल की बारी

राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल ही नहीं,बल्कि देशभर में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है।जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं,कांग्रेस औंधे मुंह गिर रही है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस जीरो पर क्लीन बोल्ड हो गई हैऔर ऐसा ही आने वाले दिनों में हिमाचल में भी होने वाला है।क्योंकि जनता कांग्रेस का सुपड़ा साफ करने को तैयार बैठी है।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार अपने ही फैसलों से घिरी हुई है।बेरोजगारी, वित्तीय कुप्रबंधन और गारंटियों पर अमल न करने जैसी नीतियों से प्रदेश की जनता का कांग्रेस से पूरी तरह भरोसा उठ चुका है,जिसका असर अब राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ रहा है।

भविष्य की राजनीति पर असर

राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल की जनता सुक्खू सरकार के कुशासन से छुटकारा पाने को बेचैन बैठी है और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदेश से सफाया हो जाएगा और भाजपा प्रचंड बहुमत अर्जित करेगी।उन्होंने दावा किया कि सुक्खू मॉडल की नाकामयाबी कांग्रेस के लिए राजनीतिक ताबूत की अंतिम कील साबित होगी और आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika February 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश के तीन हजार से ज्यादा पंचायत चौकीदार पॉलिसी के इंतजार में.. सरकार से उठाई ये मांग
Next Article करुणामूलक संघ का सुखविंदर सिंह सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?